ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Dilli Haat: दिल्ली हाट के बिहार उत्सव में मुजफ्फरपुर का जलवा! लीची जूस बनी लोगों की पहली पसंद

Delhi Haat: दिल्ली हाट के बिहार उत्सव में लोगों ने मुजफ्फरपुर के लीची जूस को बेहद पसंद किया। लीची जूस के काउंटर पर लोगों की लंबी लाइनें लगी थीं।

Dilli Haat Bihar Utsav
दिल्ली हाट के बिहार उत्सव में मुजफ्फरपुर की लीची जूस बनी लोगों की पहली पसंद
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dilli Haat: मुजफ्फरपुर के लीची की मिठास दिल्ली के लोगों को बेहद पसंद आयी। दिल्ली हाट में लगे बिहार उत्सव में लोगों को लीची जूस बेहद पसंद आई। बिहार की समृद्ध कलाओं की खरीदारी के बाद मुजफ्फरपुर के लीची जूस को पीने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। यह जूस, उत्सव में घूमने के बाद थक जाने पर लोगों को तरोताजा करने के लिए काफी थी।


दिल्ली हाट में लगा बिहार उत्सव बीते 31 मार्च को संपन्न हो गया। इस हाट में 50 रुपये प्रति ग्लास लीची जूस की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने काउंटर पर लीची जूस का आनंद उठाया ही इसके साथ ही पैक बोतल में भी लोग खरीद कर जूस को घर ले गए। मॉनिटरिंग टीम के एक अधिकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के लीची जूस काउंटर पर खूब भीड़ रही। 


बिहार उत्सव में घूमने वाले लोग जूस की तारीफ करने के साथ लीची के प्रोडक्शन और अन्य प्रोडक्ट के बारे में भी जानकारी ली। खास कर दिल्ली में उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर के रहने वाले लोग खोज कर काउंटर पर पहुंचे थे। आपको बता दें कि दिल्ली हाट के बिहार उत्सव में बिहार के पारंपरिक हस्तशिल्प और व्यंजनों का विशेष आयोजन किया गया। विभिन्न स्टॉलों पर पटना की पटवाइया, भागलपुरी सिल्क, और मधुबनी पेंटिंग्स ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, लिट्टी-चोखा, सत्तू और मखाना जैसे बिहार के पारंपरिक व्यंजन भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। दिल्ली हाट, आइएनए में बिहार दिवस 2025 का भव्य शुभारंभ हाल में हुआ। दिल्ली हाट में लगा बिहार उत्सव 31 मार्च तक चला।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें