ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

DGMO level Talk: भारत-पाकिस्तान DGMO की आज दोपहर 12 बजे बातचीत, एयरफोर्स ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर जारी

DGMO level Talk: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। सेना ने शांति की पुष्टि की है, जबकि दोनों देशों के DGMO आज दोपहर 12 बजे अहम बातचीत करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

भारत-पाकिस्तान बातचीत, DGMO वार्ता, ऑपरेशन सिंदूर, सेना का बयान, पाकिस्तान फायरिंग, शहीद जवान, प्रवासी मजदूर, पंजाब खेती संकट, Operation Sindoor, India Pakistan DGMO Talks, Ceasefire News, Migrant Lab
ऑपरेशन सिंदूर जारी, आज DGMO की अहम बातचीत
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DGMO level Talk: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। सोमवार सुबह सेना ने बताया कि बीती रात जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से सटे क्षेत्रों में पूरी तरह शांति बनी रही। कहीं से भी कोई गोलीबारी या अन्य घटना की सूचना नहीं मिली है।


राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से सटे इलाकों में 11 मई से स्थिति सामान्य हो रही है। बाजार खुलने लगे हैं और आम जनजीवन वापस पटरी पर लौट रहा है। आज दोपहर 12 बजे भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) फोन पर वार्ता करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं होगी।


इससे पहले 10 मई की शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं (थल, वायु और नौसेना) ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें बताया गया कि "ऑपरेशन सिंदूर" के प्रमुख लक्ष्य पूरे किए जा चुके हैं, लेकिन यह ऑपरेशन अभी जारी रहेगा। वायुसेना ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। ऑपरेशन सिंदूर (7 से 10 मई) के दौरान पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में अब तक 7 जवान (5 आर्मी, 2 बीएसएफ) शहीद हुए हैं और 60 से ज्यादा घायल हैं। इसके अलावा 27 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है।


हालांकि सीजफायर के बाद भी उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर पंजाब और जम्मू से लौट रहे हैं। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पठानकोट जैसे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। मजदूरों का कहना है कि वे डर के कारण घर लौट रहे हैं और माहौल शांत होने पर वापस आएंगे। 1 जून से पंजाब में धान की रोपाई का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में मजदूरों की कमी का असर खेती के साथ-साथ अन्य इंडस्ट्रीज पर भी पड़ सकता है। इसके साथ ही पंजाब में पढ़ाई कर रहे अन्य राज्यों के छात्र भी अपने घर लौटने लगे हैं।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें