ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात को मिल रहा था सीवान का युवक, घरवालों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

DESK: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए युवक अपने 6 दोस्तों के साथ प्रेमिका के ससुराल गया था. वह आधी रात को मुलाकात कर रहा था, लेकिन इस दौरान युवती के ससुराल वालों ने देख लिया

शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात को मिल रहा था सीवान का युवक, घरवालों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए युवक अपने 6 दोस्तों के साथ प्रेमिका के ससुराल गया था. वह आधी रात को मुलाकात कर रहा था, लेकिन इस दौरान युवती के ससुराल वालों ने देख लिया और प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना देवरिया के नोनार पांडेय गांव की है. 

सीवान का रहने वाला था युवक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है वह सीवान जिले के डडइली मठिया गांव का रहने वाला पंकज मिश्रा था. जिस समय उसकी पिटाई हो रही थी उसके बाद 6 दोस्त बाइक से फरार हो गए. जिससे उनकी जान बच गई. 


फेंक दिया था घर के बाहर

प्रेमी की बेरहमी से पिटाई के बाद युवक को लोगों ने घर के किनारे फेंक दिया था. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है. जिस घर में पिटाई हुई वहां पर खून का धब्बा मिला हुआ है. पुलिस ने जांच में जुटी है.


प्रेमिका से पूछताछ

युवक की हत्या के बाद पुलिस ने शादीशुदा युवती से पूछताछ किया तो उसने राज खोल दिया. उसने पुलिस को बताया कि मृतक उसका उसका प्रेमी था. उसका शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे मिलने के लिए आया था, लेकिन इस मुलाकात के दौरान ही ससुराल के लोगों ने देख लिया. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों के कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें