ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Delhi Weather: दिल्ली-NCR के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। दिल्ली में गर्मी ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Delhi Weather
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर 11 बजे के बाद से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का दिन अप्रैल महीने में पिछले छह साल में सबसे गर्म दिन साबित हुआ। 


आईएमडी के अनुसार सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 3.5 डिग्री अधिक है। पिछली बार न्यूनतम तापमान ने इस स्तर को 2022 में छुआ था, लेकिन यह 2019 के बाद से सबसे अधिक है। ऐसा इसलिए कि अप्रैल का अब तक का सबसे कम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (21 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आया नगर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, रिज में 41.9 डिग्री सेल्सियस, पालम में 41.1 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत और 15 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा, जिससे बेचैनी और बढ़ गई। IMD ने मंगलवार (22 अप्रैल) को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। 27 अप्रैल तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान गर्मी में कमी के आसार नहीं हैं। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें