ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: अरविन्द केजरीवाल पर हमला करने के लिए बीजेपी ने Hardcore Criminal भेजा, CM आतिशी का आरोप

Delhi News: आतिशी ने ये भी कहा कि प्रवेश वर्मा ने अपने पास हार्ड कोर क्रिमिनल रखा हुआ है. ये गुंडे अरविंद केजरीवाल और आप के लिए रखा गया है. आतिशी ने कहा कि इस हादसे के बाद भी इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है.

DElhi CM Atishi
DElhi CM Atishi
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi News: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल की कार पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रशिक्षित गुंडे भेजे थे. साफ है कि चुनावी हार की घबराहट में बीजेपी ऐसा करवा रही है.

सीएम आतिशी ने कहा कि यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए अपराधी और गुंडे भेजे गए थे. हमले में शामिल दूसरा शख्स रोहित त्यागी है, जो लगातार बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और प्रवेश वर्मा के प्रचार में शामिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में दूसरा आरोपी भी अपराधी है. उस पर 2011 में चोरी का एक मामला और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है. तीसरा शख्स जो वहां मौजूद था, उसका नाम सुमित है, उस पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है.

आतिशी ने ये भी कहा कि प्रवेश वर्मा ने अपने पास हार्ड कोर क्रिमिनल रखा हुआ है. ये गुंडे अरविंद केजरीवाल और आप के लिए रखा गया है. आतिशी ने कहा कि इस हादसे के बाद भी इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है. ईसी के अधिकारी चुप हैं. जबकि इस वक्त सबसे ज्यादा पावर इलेक्शन कमीशन के पास है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

आतिशी के अनुसार, इन सभी मामलों से पता चलता है कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले तीनों गुंडे कोई साधारण बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि प्रशिक्षित गुंडे और अपराधी हैं. यह साफ है कि चुनाव की घबराहट में बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें