Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
07-Jan-2025 02:28 PM
By First Bihar
Delhi Election 2025: 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। नए सदन के गठन के लिए अब दिल्ली विधानसभा का चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। वही उत्तर प्रदेश (UP) के मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव होंगे और 10 फरवरी को नतीजे आएंगे। जबकि मौसम की वजह से बड़गाम और नगरोटा सीट पर उपचुनाव फिलहाल टल गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में सिंगल फेज में चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 10 से 17 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। 20 जनवरी नाम वापसी का समय दिया गया है। वही 5 फरवरी को वोटिंग होगा जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किये जाएंगे। डेढ़ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि 2024 में 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे और लोकसभा चुनाव भी हुए थे। इस दौरान विश्व में मैक्सिमम वोटिंग का रिकॉर्ड भी बना। वायलंस फ्री इलेक्शन और महिलाओं की भागीदारी का रिकॉर्ड बना। अब हम एक अरब वोटर्स वाला देश बनने वाले हैं। नए साल पहली बारी दिल्ली की है।
दिल्ली की अपनी विरासत है यहां हर कल्चर और हर जगह के लोग मिलते है। दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि ईवीएम में ना तो वायरस डाला जा सकता है और ना ही छेड़छाड़ किया जा सकता है। ईवीएम में छेड़छाड़ या गड़बड़ी किये जाने का आरोप आधारहीन है। चुनाव के एक सप्ताह पहले ईवीएम तैयार किया जाता है। ईवीएम फुल प्रूफ डिवाइस है इसे हैक भी नहीं किया जा सकता। ईवीएम को लेकर टेम्परिंग के आरोप भी बेबुनियाद है। बता दें कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर्स हैं। जिसमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं तो वही 71 लाख 73 हजार 952 महिला वोटर्स हैं। 0.8 लाख नए वोटर्स है। 830 वोटर जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा हैं। वही 1261 थर्ड जेंडर हैं।