ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

कोरोना से शराबियों को भी मिल गयी राहत, दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग पर रोक

DELHI: कोरोना वायरस के खतरे से निपटने की कवायद में शराबियों को भी राहत मिल गयी है. दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग फिलहाल रोक देने का फैसला लिया है.<

कोरोना से शराबियों को भी मिल गयी राहत, दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग पर रोक
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: कोरोना वायरस के खतरे से निपटने की कवायद में शराबियों को भी राहत मिल गयी है. दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग फिलहाल रोक देने का फैसला लिया है.


समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस फिलहाल शराब पीकर गाडी चलाने वालों की रूटीन चेकिंग नहीं करेगी. अब तक पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से नियमित तौर पर ऐसा चेकिंग करती थी. लेकिन कोरोना की आशंका को देखते हुए फिलहाल इस पर रोक लगा दी गयी है. हालांकि अगर कोई गाड़ी चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए दिखा तो पुलिस उसकी जांच पड़ताल करेगी.


गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के दस मामलों की पुष्टि हो चुकी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कल रात एक कोरोना वायरस के मरीज ने खुदकुशी कर ली. मरीज ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. 35 वर्षीय व्यक्ति हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से वापस लौटा था. कल उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसने आत्महत्या कर ली.


इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की भी दिल्ली में मौत हो चुकी है. 6 दिन पहले दिल्ली में 69 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस का लक्षण मिलने के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें