ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

कोरोना संकट के बीच दो अच्छी खबरें, बीते 24 घंटे में रिकवर हुए 3.18 लाख मरीज, नए संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट

DESK : कोरोना को लेकर देश में डर का माहौल बना हुआ है. इसी बीच दो अच्छी खबरें सामने आरही हैं. पहली अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती

कोरोना संकट के बीच दो अच्छी खबरें, बीते 24 घंटे में रिकवर हुए 3.18 लाख मरीज, नए संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना को लेकर देश में डर का माहौल बना हुआ है. इसी बीच दो अच्छी खबरें सामने आरही हैं. पहली अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. बीते 24 घंटे की बात करें तो एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं. अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं. 


दूसरी अच्छी खबर यह है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है. पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं. 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है. 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे. इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे. पिछले हफ्ते से इस हफ्ते की तुलना करें तो इस दौरान 15% केस में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. 


हालांकि कोरोना से हो रही मौतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं. सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई. ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है. हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है. दुनिया के टॉप-10 देशों से तुलना करें तो भारत के अलावा तुर्की, अर्जेंटिना, जर्मनी और कोलंबिया में भी मौतों के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिला है. बाकी अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ईरान जैसे देशों में पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज हुई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें