ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

कोरोना पर महाराष्ट्र का बड़ा फैसला, निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही राज्य में मिलेगी एंट्री

DESK : देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर

कोरोना पर महाराष्ट्र का बड़ा फैसला, निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही राज्य में मिलेगी एंट्री
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इस नई गाइडलाइन के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोवा जैसे राज्यों से महाराष्ट्र पहुंचने वाले लोगों को अपनी नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी. बगैर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट के अब महाराष्ट्र में पहुंचने वाले इन राज्य के लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी.


महाराष्ट्र सरकार कई राज्यों में कोरोना की वापसी को लेकर परेशान है और उसे अब यह डर सता रहा है कि कहीं महाराष्ट्र के अंदर फिर से कोरोना के केस ना बढ़ जाए. आपको बता दें कि देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र के अंदर ही सामने आए और मरने वालों की तादाद भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में रहे.


महाराष्ट्र की उद्धव सरकार लगातार इस बात को लेकर मंथन कर रही थी कि आखिर कोरोना की वापसी महाराष्ट्र में रोकने के लिए कौन से कदम उठाए जाएं. लंबी माथापच्ची के बाद महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल कुल 4 राज्यों के साथ-साथ एनसीआर के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है. 


महाराष्ट्र सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक स्टेशन और एयरपोर्ट पर ही यात्रियों की रिपोर्ट चेक की जाएगी. रिपोर्ट का सैंपल पिछले 72 घंटों में लिया होना चाहिए. अगर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. उसके बाद अपने घर जा पाएंगे.


वहीं ट्रेन से महाराष्ट्र पहुंचने वालों के लिए ज्यादा से ज्यादा 96 घंटे पहले सैंपल लिया होना चाहिए. जिनके पास नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं होगी उनका उस स्टेशन पर लक्षण और बुखार की जांच की जाएगी, जिनमें लक्षण नहीं होंगे उन्हें जाने दिया जाएगा. जिनमें लक्षण होंगे उन्हें अलग करके एंटीजन टेस्ट किया जाएगा, एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने पर घर जाने दिया जाएगा. वहीं जो टेस्ट नहीं कराएंगे या पॉजिटिव आएंगे उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा. जहां अपने खर्च पर इलाज कराना होगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें