ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मुख्यमंत्री ने मंच से ही दो अधिकारियों को कर दिया सस्पेंड, शिवराज सिंह चौहान का जबरदस्त एक्शन

DESK : बिहार में एक तरफ जहां नीतीश सरकार के ऊपर अफसरशाही को बढ़ावा देने के आरोप खुद सरकार के मंत्री लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों से कैसे निपटना है इसकी मिसाल मध्य प्रदेश के

मुख्यमंत्री ने मंच से ही दो अधिकारियों को कर दिया सस्पेंड, शिवराज सिंह चौहान का जबरदस्त एक्शन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बिहार में एक तरफ जहां नीतीश सरकार के ऊपर अफसरशाही को बढ़ावा देने के आरोप खुद सरकार के मंत्री लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों से कैसे निपटना है इसकी मिसाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेश की है। लापरवाह अधिकारियों को ऑन स्पॉट सस्पेंड करने का वाकया आज मध्यप्रदेश में देखने को मिला। मंच पर से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो अधिकारियों को सस्पेंड करने का ऑर्डर जारी कर दिया।


दरअसल यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के जेरोन का है। यहां प्रधानमंत्री आवास से योजना में गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ना केवल फटकार लगाई बल्कि गड़बड़ी के लिए दोषी अधिकारियों के ऊपर तत्काल कार्रवाई करते हुए मंच से ही उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने जेरोन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान लोग इस बात की शिकायत करने लगे कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा। लोगों के शोर-शराबे को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप में से ऐसा कोई है जिनका आवास स्वीकृत हुआ और गड़बड़ी के कारण आपको पैसे नहीं मिल पाए। इसके बाद कई लोगों ने अपने हाथ ऊपर किए। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तुरंत हरकत में आए।


सीएम चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोषी अधिकारियों का नाम तुरंत बताया जाए। इस मामले में लापरवाह सीएमओ उमाशंकर और एक अन्य अधिकारी अभिषेक राजपूत के ऊपर तत्काल एक्शन लिया गया। शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही ऐलान कर दिया कि तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड किया जाता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें