ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

छिपकली भगाने के चक्कर में गई जान, दूसरी मंजिल से गिरकर हुई पुलिस अधिकारी की मौत

DESK: छिपकली को भगाना एक पुलिस अधिकारी को काफी महंगा पड़ गया। छिपकली को भगाने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की तस्वीर CCTV में कैद हो गई है। घटना आंध्र

छिपकली भगाने के चक्कर में गई जान, दूसरी मंजिल से गिरकर हुई पुलिस अधिकारी की मौत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: छिपकली को भगाना एक पुलिस अधिकारी को काफी महंगा पड़ गया। छिपकली को भगाने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की तस्वीर CCTV में कैद हो गई है। घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की है जहां एक पुलिस अधिकारी की मौत छिपकली भगाने के चक्कर में हो गई। पुलिस अधिकारी की पहचान सर्किल अधिकारी शेषा राव के रुप में हुई है।

CCTV फूटेज को यदि गौर से देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता है कि शेषा राव अपनी पत्नी के साथ कमरे से बाहर निकलते है तभी घर की दीवार पर छिपकली को देखते ही शेषा राव झाड़ू लेकर उसे भगाने के लिए सीढ़ियों की ओर जाते है। छिपकली को भगाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़े जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 


गंभीर रूप से घायल शेषा राव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वही इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान है। फिलहाल पट्टाभीपुरम पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें