ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

कोरोना का 'क़हर', चीन में मरने वालों की संख्या पहुंची 1500, डरें नहीं बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

DESK: चीन में कोरोना वायरस क़हर बरपा रहा है. इस वायरस से आए दिन मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 1500 के करीब पहुंच गई

कोरोना का 'क़हर', चीन में मरने वालों की संख्या पहुंची 1500, डरें नहीं बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: चीन में कोरोना वायरस क़हर बरपा रहा है. इस वायरस से आए दिन मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 1500 के करीब पहुंच गई है. चीन के हुबेई प्रांत में गुरुवार को 116 लोगों की मौत हुई. चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 64,627 पहुंच गया है.


चीन में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 254 मौतें हुई हैं. भारत के भी कई राज्यों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले हैं. कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच डर बैठ गया है. लेकिन आपको इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है. इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी. कुछ बातों का ख्याल रखकर आप इससे बच सकते हैं.


आयुष मंत्रालय के रिसर्च काउंसिल ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के फायदे के बारे में बताया गया है. आयुष मंत्रालय की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी को फॉलो करने पर आप इससे बच सकते हैं. 


1. अपने आसपास गंदगी न फैलने दें और स्वच्छ रहें.


2. 20 सेकेंड तक साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं.


3. 1 लीटर गर्म पानी में मुस्ता, पर्पत, उशीर और चंदन मिलाकर रख लें. जब भी प्यास लगे तब इसी पानी का सेवन करें.


4. गंदे हाथ से कभी भी आंख, नाक या मुंह को टच ना करें. टच करने से पहले अपने हाथ को साबुन से अच्छे से साफ करें. 


5. यदि आपको पता है कि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित है तो उसके संपर्क में आने से बचें. 


6. खांसी या छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें. अगर आपके पास रुमाल नहीं है तो हाथ जरूर रखें. लेकिन इसके बाद अपने हाथ को अच्छे तरह से साबुन से साफ करें.  


7. सार्वजनिक स्थल पर जाने से पहले अपने मुंह पर N-95 मास्क पहनें.


8. कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और जब तक जांच रिपोर्ट ना आ जाए सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें. 


9. हेल्दी डाइट और लाइफस्टाल को फॉलो करें.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें