ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Burari Building Collapse: दो दिन बाद हुआ चमत्कार, जिंदा निकले परिवार के 4 लोग

Burari Building Collapse Update: दिल्ली के बुराड़ी हादसे में 2 दिन बाद एक चमत्कार हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक परिवार जिंदा बाहर निकाला गया है।

Burari Building Collapse
मलबे से 4 लोग जिंदा बाहर निकले
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Burari Building Collapse Update: कहते हैं ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’। ऐसा ही कुछ चमत्कार हुआ है दिल्ली के बुराड़ी में जहां इमारत गिरने की घटना के 2 दिन बाद इसके मलबे से एक परिवार जिंदा बाहर निकाला गया है। यह परिवार गिरी हुई छत के बीच 2 दिन तक जिंदा फंसा रहा। पीड़ितों ने बताया कि जब छत गिरी तो उसका कुछ हिस्सा घर में रखे सिलेंडर पर ऊपर अटक गया, जिसकी वजह से वहां का एरिया खाली था। जिसके नीचे वे 2 दिन तक दबे रहे। आखिरकार लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से उनकी जान बच गई।


दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुराड़ी बचाव अभियान में देर रात 4 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। ये चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बिल्डिंग की छत का एक बड़ा हिस्सा गैस सिलेंडर पर गिर गया, जिससे बीच में जगह बन गई और यह परिवार उसी जगह पर अंदर फंस गया, जिन्हें अब सुरक्षित बचा लिया गया है। 


आपको बता दें कि बुराड़ी में चार मंजिला बिल्डिंग के ढहने से 21 लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिसमें 2 नाबालिगों सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 16 लोगों को जिंदा रेस्क्यू कर लिया गया है। ये हादसा हादसा 27 जनवरी की शाम हुआ था।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें