ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

भाजपा सांसद ने पाकिस्तान को दिया वॉर्निंग, कहा..नहीं सुधरे तो अगली बार जनाजा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए अनुरोग ठाकुर ने कहा कि यदि अगली बार भारत पर कोई आतंकवादी हमला करने का प्रयास किया तो जनाजों में जनाज़ा उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा और जनाजो के साथ रोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।

HIMACHAL PRADESH
पाकिस्तान को चेतावनी
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HIMACHAL PRADESH: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें आतंकी दरिंदों ने 26 बेकसूर सैलानियों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसका बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ले लिया। भारतीय सेना ने एक साथ 100 आतंकवादियों को मौत के नींद सुला दिया। 


पहलगाम आतंकी हमले के एक महीने बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि आतंक का फन कुचलने के लिए भारत ने अपनी नीति बदल दी है। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पाकिस्तान को वार्निंग दिया है कि यदि नहीं सुधरे तो अगली बार जनाजा उठाने वाला कोई नहीं मिलेगा।


ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी लगातार तिरंगा यात्रा देशभर में निकाल रही है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब से भी तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। पांवटा साहिब पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान वो बाइक चलाते इस यात्रा में शामिल हुए।


 अनुराग ठाकुर ने भारतीय सेना के शौर्य की खूब तारीफ की। कहा कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि "मैं पाकिस्तान से कहना चाहता हूं कि आप अपने आतंकवादियों के पीछे छिपकर भारत से लड़ना चाहते हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा युद्ध हुआ है, चाहे वह 1965 का युद्ध हो या 1971 का युद्ध या कारगिल युद्ध, हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। 


ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि यदि  पाकिस्तान भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसकी आंखें नोचने का काम किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि अभी हमने सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किये हैं, उनकी हवाई पट्टियों को नुकसान पहुंचाया हैं और उनके एयरबेस पर हमला किया है... मैं पाकिस्तान को सचेत करना चाहता हूं कि अगर अगली बार भारत पर कोई आतंकवादी हमला करने का प्रयास किया तो जनाजों में जनाज़ा उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा और जनाजो के साथ रोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें