ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Bihar News : रास्ते से गुजर रही थी दादी-पोती, अचानक गिरी दीवार; बच्ची की मौत

Bihar News: गया में दीवार गिरने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि हादसे में उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हुई है।

Bihar News : रास्ते से गुजर रही थी दादी-पोती, अचानक गिरी दीवार; बच्ची की मौत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR NEWS: बिहार के गया से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रहा है। यहां दीवार गिरने के कारण रास्ते से गुजर रही दादी और पोती चपेट में आ गई।


वहीं, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि, गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना के बाद  अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।


बताया जा रहा है कि,  गया शहर के विष्णु पद थाना क्षेत्र इलाके के  चांद चौरा और नारायण चुआ के बीच एक अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा था। तभी अपार्टमेंट निर्माण के बीच पुरानी रही बाहरी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में उस रास्ते से गुजर रही एक महिला और उसकी 10 वर्षीय पोती आ गई।


वहीं, दीवार ढहने के कारण उसमें दबने और गंभीर चोट लगने से इस घटना में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है। चिंताजनक हालत में उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका बच्ची मानपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।


इधर, इस घटना को लेकर विष्णुपद थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि अपार्टमेंट निर्माण कार्य के दौरान पहले से रही पुरानी दीवार अचानक गिर गई। इस घटना में उक्त मार्ग से गुजर रही दादी-पोती चपेट में आ गई। दबने और चोट लगने से बच्ची की मौत हो गई है। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें