ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार सरकार ने वापस लिया छुट्टी पर रोक लगाने का आदेश

Bihar News: बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। अब वे सामान्य कारणों से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बिहार सरकार, छुट्टी का आदेश, सरकारी कर्मचारी अवकाश, पुलिसकर्मी अवकाश, Operation Sindoor, Bihar government, leave permission, government employees, police leave, security situation, normal conditions,
बिहार में कर्मचारियों को राहत
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देते हुए सामान्य छुट्टियों पर लगी रोक को वापस ले लिया है। अब सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी सामान्य कारणों से अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।


गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात सामान्य होने और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी असैनिक और पुलिस सेवा के कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी।


सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि उस समय की संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत नहीं करने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान पटना, पूर्णिया सहित 6 जिलों में मॉक ड्रिल भी कराई गई थी और पूरे राज्य में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई थी।


अब हालात सामान्य होने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के सचिव मो. सोहैल ने कहा कि राज्य सरकार ने स्थिति की समीक्षा के बाद पूर्व में जारी आदेश को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह कदम राज्य के कर्मचारियों के लिए राहत भरा है, जिससे वे अब पुनः सामान्य प्रक्रिया के तहत छुट्टियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें