ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आगरा में बड़ा हादसा, बेकरी में बॉयलर फटने से 13 कर्मचारी झुलसे, तड़पते रहे पीड़ित और वीडियो बनाते रहे पुलिसकर्मी

आगरा में एक बेकरी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जिससे बेकरी में काम करने वाले 13 कर्मचारी झुलस गये हैं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मदद करने की बजाय वीडियो बनाते नजर आए।

ACCIDENT
आगरा में बड़ा हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AGRA NEWS: बड़ी खबर आगरा से है जहां ट्रांसपोर्ट नगर में बेकरी का बॉयलर फटने से 12 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बॉयलर फटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। झुलसे कर्मचारी रोड पर ही तड़पते रहे। और मदद की गुहार लगाते रहे। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


पुलिस को देखते ही पीड़ित दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें उठाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। स्थानीय लोगों ने जब घायलों को उठा कर पुलिस की गाड़ियों में बिठाया तब उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा सका। बताया जा रहा है कि हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स की मैन्युफ्रेकचरिंग यूनिट में गुरुवार दोपहर बॉयलर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। 


हादसे में 13 कर्मचारी झुलस गए। जान बचाने के लिए घायल बाहर निकल कर सड़क पर बैठ गए और मदद की गुहार लगाने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घायलों के शरीर की चमड़ी तक गायब हो गई थी। उनकी बुरी हालत देख कर भी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के दिल नहीं पसीजे। घायल गुहार लगाते रहे पर वो खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को उठा कर पुलिस की गाड़ी में बिठाया तब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें