ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

भीषण सड़क हादसा: IGI स्टेडियम के पास 4 स्कूल बसें आपस में टकराई, कई बच्चे घायल

DESK: सड़क दुर्घटना देश की एक बड़ी समस्या बन गई है. सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग असमय रहते काल के गाल में समा चुके हैं. फिर भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खब

भीषण सड़क हादसा: IGI स्टेडियम के पास 4 स्कूल बसें आपस में टकराई, कई बच्चे घायल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: सड़क दुर्घटना देश की एक बड़ी समस्या बन गई है. सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग असमय रहते काल के गाल में समा चुके हैं. फिर भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) स्टेडियम के पास चार स्कूल बसें आपस में ही टकरा गईं. बताया जा रहा है यह घटना उस वक्त हुई जब IGI स्टेडियम के पास एक गाड़ी और ऑटो की टक्कर हो गई. जिस वजह से चार स्कूल बसें आपस में टकरा गईं.


मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद बसों से बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया. इस घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है. जहां इलाज के लिए घायल बच्चों को लोकनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा IGI स्टेडियम के गेट नंबर-13 के पास हुआ है. बस में सवार बच्चे स्कूल जा रहे थे. जिसके बाद हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें लोगों को बसों की खिड़की से बच्चों को निकालते दिख रहे है.


हादसे के बाद लोगों की भीड़ दुर्घटना स्थल पर जुट गई. जहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बसों से निकलने में मदद की. घटना सोमवार की सुबह हुई थी. लेकिन इस टक्कर में बसें काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच आगे की जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद बच्चों के माता-पिता भी घटना स्थल की ओर भागे. 

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें