ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

बरौनी और धनबाद से कोयम्बटूर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बरौनी और धनबाद से कोयम्बटूर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। ट्रेनें हर सप्ताह निर्धारित दिन पर चलेंगी, रूट और समय तय कर दिए गए हैं।

Jharkhand
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR: बरौनी और धनबाद से कोयम्बटूर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरौनी और धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।


गाड़ी संख्या 06063/06064 कोयम्बत्तूर-धनबाद-कोयम्बत्तूर स्पेशल (रांची-राउरकेला- सम्बलपुर-काटपाडी के रास्ते): गाड़ी संख्या 06063 कोयम्बटूर-धनबाद स्पेशल 05.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से 11.50 बजे खुलकर रविवार को 08.30 बजे धनबाद पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 06064 धनबाद-कोयम्बत्तूर स्पेशल 08.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से 06.00 बजे खुलकर बुधवार को 03.45 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 15, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 होंगे । 


गाड़ी संख्या 06055/06056 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर (कोयम्बत्तूर) स्पेशल (किउल-झाझा- चितरंजन-धनबाद-रांची-राउरकेला-सम्बलपुर-काटपाडी के रास्ते): गाड़ी संख्या 06055 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 06.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर (कोयंबटूर) से 11.50 बजे खुलकर सोमवार को 07.05 बजे धनबाद रूकते हुए 14.30 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 06056 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल 09.09.2025 से  02.12.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 05.50 बजे धनबाद रूकते हुए शुक्रवार को 03.45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 17, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 होंगे । 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें