Jammu Kashmir Terrorist List: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर देश के लोगों में आतंकवादियों के खिलाफ भारी गुस्सा है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां लगातार घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को तलाश कर रही है। इसी बीच जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के 14 आतंकवादियों की लिस्ट जारी कर दी है।
ये सभी स्थानीय आतंकवादी पाकिस्तान से आए आतंकियों की मदद करते हैं और उन्हें पनाह देने के साथ साथ हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इनके खिलाफ सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक के बाद एक आतंकियों के घरों को बम से उड़ाया जा रहा है। सेना की लिस्ट में 14 आतंकी शामिल हैं, जिन्हें सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है।
14 आतंकवादियों की लिस्ट
1. आदिल रहमान देंतू
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
क्षेत्र: सोपोर
स्थिति: सोपोर का जिला कमांडर
सक्रियता: साल 2021 से आतंकी गतिविधियों में शामिल
वर्तमान स्थिति: जांच एजेंसियों की रडार पर; पहलगाम हमले के बाद उसके मारे जाने या घर जमींदोज होने की संभावना
2. आसिफ अहमद शेख
संगठन: जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
क्षेत्र: अवंतीपुरा
स्थिति: जिला कमांडर
सक्रियता: साल 2022 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय
3. एहसान अहमद शेख
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
क्षेत्र: पुलवामा
सक्रियता: साल 2023 से लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल
स्थिति: सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वांछित
4. हरीश नजीर
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
क्षेत्र: पुलवामा
सक्रियता: सक्रिय आतंकी
स्थिति: सुरक्षा बलों की निगरानी में
5. आमिर नजीर वानी
संगठन: जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
क्षेत्र: पुलवामा
सक्रियता: सक्रिय आतंकी
6. यावर अहमद भट्ट
संगठन: जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
क्षेत्र: पुलवामा
सक्रियता: पूरी तरह से सक्रिय
7. आसिफ अहमद कंडे
संगठन: हिजबुल मुजाहिद्दीन
क्षेत्र: शोपियां
शामिल होने का वर्ष: जुलाई 2015
स्थिति: इस समय सक्रिय और पाकिस्तानी आतंकियों की मदद में शामिल
8. नसीर अहमद वानी
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
क्षेत्र: शोपियां
सक्रियता: लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल
भूमिका: पाकिस्तानी आतंकियों का मददगार
9. शाहिद अहमद कुटे
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और TRF
क्षेत्र: शोपियां
सक्रियता: साल 2023 से सक्रिय
स्थिति: बड़ा आतंकी
10. आमिर अहमद डार
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और TRF
क्षेत्र: शोपियां
सक्रियता: साल 2023 से सक्रिय
स्थिति: स्थानीय आतंकी
11. अदनान सफी डार
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और TRF
क्षेत्र: शोपियां
शामिल होने का वर्ष: 2024
स्थिति: वर्तमान में सक्रिय आतंकी
12. जुबेर अहमद वानी
संगठन: हिजबुल मुजाहिद्दीन
क्षेत्र: अनंतनाग
स्थिति: ऑपरेशनल कमांडर, A+ श्रेणी का आतंकी
सक्रियता: साल 2018 से सक्रिय
भूमिका: आतंकियों का प्रमुख मददगार
13. हारून रशीद गनी
संगठन: हिजबुल मुजाहिद्दीन
क्षेत्र: अनंतनाग
विशेष तथ्य: POK में जाकर ट्रेनिंग प्राप्त की
स्थिति: फिलहाल सक्रिय; सुरक्षा बलों को इसकी तलाश
14. जुबेर अहमद गनी
संगठन: लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
क्षेत्र: कुलगाम
स्थिति: बड़ा आतंकी
भूमिका: सुरक्षा बलों और टारगेट किलिंग में शामिल




