ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

26 साल के आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, कुछ ही दिन बाद है पत्नी की डिलीवरी

Army jawan death: हरियाणा के रहने वाले 26 साल के आर्मी जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

Army jawan death
आर्मी जवान की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Army jawan death: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के कासंडा गांव के रहने वाले आर्मी जवान दीपक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। आर्मी जवान की पत्नी गर्भवती हैं और कुछ ही दिनों में उनकी डिलीवरी होने वाली है। बच्चे के जन्म के कुछ ही दिन पहले जवान की मौत से परिवार के लोगों में शोक है।


बताया जा रहा है कि बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों में से सेना के जवान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। आर्मी जवान दीपक वर्तमान में बीकानेर में सैन्य छावनी में तैनात थे।


पैतृक गांव में आर्मी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव पहुंचे नायब सूबेदार अमित सिंह ने बताया कि दीपक नासिक में पोस्टिंग के लिए जा रहे थे। दीपक 24 फील्ड रेजीमेंट में क्लर्क के तौर पर 2018 में यूनिट में आये थे। वो कार से पोस्टिंग के लिए जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। बेटे के चले जाने से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  पिता दलबीर ने बताया कि दीपक की तीन साल पहले शादी हुई थी। दीपक अपने पीछे 1 साल का बेटा छोड़ गया है और दूसरा बच्चा होने वाला है। अपनी दूसरी संतान को लेकर दीपक काफी उत्साहित थे। लेकिन बच्चे के जन्म से पहले ही दीपक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दीपक की मृत्यु से पूरे गांव में  शोक की लहर है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें