ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

April New Rules : LPG, UPI से लेकर Tax तक, देश में कल से लागू होंगे ये 10 बड़े बदलाव

April New Rules : 1 अप्रैल, 2025 से देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं. बेहतर होगा कि इन पर नजर डालते हुए समय रहते आप खुद को तैयार कर लें.

April New Rules
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

April New Rules : नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत अपने साथ कई अहम बदलाव लाने जा रही है. एक अप्रैल 2025 से बैंकिंग, इनकम टैक्स, डिजिटल पेमेंट्स, क्रेडिट कार्ड इत्यादि समेत कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है. तो आइये जानते हैं इन सभी होने वाले बदलावों के बारे में, ताकि आप समय रहते खुद को इनके लिए तैयार कर सकें 


UPI नियमों में बदलाव 

NPCI ने यह साफ़ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2025 से उन सभी UPI ट्रांजैक्शन को बंद कर दिया जाएगा, जिनके मोबाइल नंबर लंबे समय से निष्क्रिय हैं. अगर आपको यह जारी रखना है तो इससे पहले ही नया नंबर अपने खाते से लिंक करा लें. केवल यही नहीं वैसे सभी UPI ID को भी निष्क्रिय कर दिया जाएगा जो पिछले 12 महीने से इस्तेमाल ना की गई हों.


अब FD पर ज्यादा फायदा 

अब से FD, RD एवं अन्य बचत योजनाओं पर बैंकों द्वारा 1 लाख रुपए तक के ब्याज पर TDS ना काटे जाने का फैसला लिया गया है. वरिष्ट नागरिकों के लिए यह सीमा पहले 50 हजार थी. लेकिन इसे अब बढ़ाकर एक लाख किया गया है. जबकि अन्य निवेशकों के लिए सीमा 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है.


FD और बजट खातों के ब्याज दरों में बदलाव 

SBI, HDFC, IDBI समेत कई बैंक 1 अप्रैल से बजत खातों और FD के ब्याज दरों में बदलाव करने जा रहे हैं. इसकी पूरी जानकारी के लिए आप अपने बैंक के आधिकारिक वेबसाईट पर नजर डाल सकते हैं.


डिविडेंट के लिए जरुरी है पैन और आधार को लिंक कराना 

अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आपको 1 अप्रैल से शेयरों पर डिविडेंट मिलना बंद हो जाएगा. इसे अलावे कैपिटल गेन पर TDS की कटौती में भी बढ़ोत्तरी होने वाली है. साथ ही फॉर्म 26AS में क्रेडिट मिलना बंद हो जाएगा.


डीमैट-म्यूचुअल फंड नियमों में सख्ती 

सेबी अब से डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड अकाउंट खोलने के नियमों में और भी सख्ती लाने जा रही है. इसमें अब हर एक निवेशक को अपनी KYC और नॉमिनी डिटेल को फिर से अपडेट करना होगा. वरना आपका डीमैट अकाउंट फ्रीज तक किया जा सकता है.


न्यूनतम बैलेंस ना होने पर जुर्माना

यदि आपके बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं मेनटेन किया जा रहा, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. इससे बचनें के लिए समय रहते अपने बैंक की नीतियों पर नजर सालें और न्यूनतम बैलेंस को मेनटेन रखें.


GST नियमों में भी बदलाव 

1 अप्रैल से सरकार ISD सिस्टम लागू करने जा रही है. जिसका उद्द्येश्य राज्यों के बीच टैक्स रेवेन्यु का सही वितरण करना होगा.


LPG गैस सिलेंडर की कीमत 

बताते चलें कि हर महीने की शुरुआत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है. कहा जा रहा है कि इस बार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में इजाफा भी हो सकता है. जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा.


लागू होंगे नए टैक्स नियम 

ज्ञात हो कि 1 अप्रैल 2025 से अब नया टैक्स सिस्टम डिफ़ॉल्ट होने जा रहा है. इसके बावजूद अगर कोई करदाता पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत 80c का लाभ लेना चाहता हो, तो अलग से उन्हें इसका विकल्प चुनना होगा.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें