ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता

शादी के सिर्फ चार महीने बाद एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। बस में सफर कर रहे पति को पत्नी ने पकौड़ी और पानी लाने के लिए भेजा, लेकिन जब वह वापस लौटा तो सीट खाली थी। कुछ ही मिनटों में नवविवाहिता बस स्टैंड से अपने प्रेमी के साथ गायब हो च

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

शादी को अक्सर एक पवित्र और अटूट बंधन माना जाता है। यह ऐसा संबंध होता है जिसमें दो युगल जीवन भर सुख-दुख में साथ निभाने और एक-दूसरे का साथ कभी न छोड़ने की कसमें खाते हैं। लेकिन कई बार परिस्थितियाँ और मन की उलझनें इस रिश्ते की वास्तविकता को बिल्कुल अलग रूप में सामने ले आती हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने पति को पकौड़ी लेने भेजकर बस स्टैंड से ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।


जानकारी के मुताबिक यह घटना 9 मार्च की बताई जा रही है। पति-पत्नी बस से सफर कर रहे थे और उत्तरप्रदेश के  बिलारी बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस में बैठे हुए थे। इसी दौरान पत्नी ने अपने पति से कहा कि वह पास की कैंटीन से पकौड़ी और पानी की बोतल लेकर आए। उसने खास तौर पर यह भी कहा कि पकौड़ी गर्म-गर्म बनवाकर और अच्छी तरह से सिंकवाकर लाना।


पत्नी की बात मानकर पति तुरंत कैंटीन की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब वह पकौड़ी और पानी की बोतल लेकर वापस बस में लौटा तो उसकी नजर अपनी सीट पर गई, लेकिन वहां पत्नी वहां से गायब थी। यह देखकर वह घबरा गया।


घबराए पति ने तुरंत पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद उसने बस में बैठे अन्य यात्रियों से पूछताछ की। यात्रियों ने बताया कि महिला कुछ देर पहले किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी।


यह सुनकर पति और ज्यादा परेशान हो गया। उसने बस स्टैंड और आसपास के इलाके में काफी देर तक पत्नी को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला।


काफी खोजबीन के बाद युवक ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार और ससुराल वालों को दी। अचानक इस तरह पत्नी के गायब हो जाने से दोनों परिवार भी हैरान रह गए।


दरअसल युवक अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले रामपुर जिले के सैफनी क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। होली का त्योहार मनाने के लिए महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी।


9 मार्च की सुबह पति उसे वापस घर लाने के लिए ससुराल पहुंचा था और दोनों साथ में लौट रहे थे। इसी दौरान बिलारी बस स्टैंड पर यह घटना हो गई।


बताया जा रहा है कि शादी से पहले ही महिला का अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले से ही अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई थी।


फिलहाल इस घटना के बाद से पति और उसका परिवार काफी परेशान है। परिजन महिला की तलाश कर रहे हैं और मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दे दी गई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें