ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Illegal liquor deaths: इस राज्य में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, मचा हाहाकार, जांच के आदेश

Illegal liquor deaths: अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब से हुई 14 मौतों ने फिर से अवैध शराब कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई गिरफ्तारियां की हैं और जांच जारी है।

मृतसर, जहरीली शराब, मौत, पंजाब पुलिस, अवैध शराब, मजीठा, SSP महिंदर सिंह, जहरीली शराब मामला, Bhungali village, online liquor order, Punjab news, illegal liquor deaths
अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मौत
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Illegal liquor deaths: पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने भंगाली, मुरारी कलां और थरियावाल गांवों को शोक में डुबो दिया है। पुलिस के अनुसार, यह शराब 11 मई की रात को खरीदी गई थी और सोमवार सुबह से ही लोगों की मौत की खबरें सामने आने लगीं। अमृतसर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर साहब सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।


एसएसपी महिंदर सिंह ने बताया कि, "जैसे ही घटना की जानकारी मिली, रात 10:30 बजे के आसपास जांच शुरू की गई। टीमों ने लगातार छापेमारी करते हुए शराब आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क को पकड़ने की कोशिश की।" प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी, जिसे स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर प्रभजीत ने पानी मिलाकर डाइल्यूट किया और फिर पैक कर बेच दिया गया। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं और शराब के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।


यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2024 में संगरूर में जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत हो चुकी है, और 2020 में अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा दी थी। पंजाब सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह के जहरीली शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें