ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लड़खड़ाई, पायलट ने सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

UP NEWS: वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया दिल्ली की विमान के रनवे पर लैंडिग के दौरान लड़खड़ाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी। संतुलन बिगड़ते देख पायलट ने विमान में फिर से उड़ान भर

up news
बड़ा हादसा टला
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP NEWS: वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया दिल्ली की विमान के रनवे पर लैंडिग के दौरान लड़खड़ाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी। संतुलन बिगड़ते देख पायलट ने विमान में फिर से उड़ान भर दिया। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को पायलट की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 


बाबतपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया की दिल्ली से वाराणसी आ रही उड़ान संख्या AI-2623 लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठी। रनवे पर टचडाउन के वक्त विमान के डगमगाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान को दोबारा उड़ान भराते हुए हादसे को टाल दिया।


विमान ने दोपहर 1:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और करीब 3:00 बजे वाराणसी पहुंचा। लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान रनवे पर असंतुलन महसूस हुआ, जिससे विमान कुछ क्षणों के लिए झटका खाकर डगमगाया। हालांकि पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और विमान सुरक्षित रूप से दोबारा उड़ान भर गया।


करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जिससे यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। विमान में कुल 155 यात्री सवार थे। बाद में यही विमान AI-2624 बनकर शाम 4:23 बजे, अपने निर्धारित समय से 43 मिनट की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि ऐसी घटनाएं प्रायः तकनीकी कारणों से होती हैं। "प्रारंभिक जांच में तकनीकी असंतुलन की आशंका है, जिसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है," उन्होंने कहा।


यह पहली बार नहीं है जब वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात स्थिति बनी हो। एक सप्ताह पहले, दिल्ली से काठमांडू जा रही एक फ्लाइट को खराब मौसम के चलते डायवर्ट कर वाराणसी में उतारना पड़ा था। एयर इंडिया की यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर काठमांडू शाम 4:55 बजे पहुंची थी। 


वहां खराब मौसम के कारण कई बार लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन सफल न होने पर विमान को वाराणसी डायवर्ट कर शाम 5:50 बजे उतारा गया। 128 यात्रियों से भरे इस विमान ने मौसम सामान्य होने पर वाराणसी से शाम 7:03 बजे काठमांडू के लिए फिर से उड़ान भरी। एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक आतिफ इदरिश ने पुष्टि की कि उड़ान को मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा रवाना किया गया था।





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें