ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Ahmedabad Plane Crash: हंसते-खेलते परिवार की आखिरी सेल्फी, विमान हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

डॉ. प्रदीप व्यास, पत्नी डॉ. कोमी व्यास और तीनों बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी को लेकर लंदन शिफ्ट करने जा रहे थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जब यह परिवार प्लेन में बैठा था तब इनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। माता-पिता के साथ बच्चे भी मुस्कुरा...

Ahmedabad Plane Crash:
आखिरी सेल्फी
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के एक परिवार के 5 सदस्यों की एक साथ मौत हो गयी। अहमदाबाद से लंदन जाने से पहले इस परिवार ने सेल्फी ली थी। जिसमें पति-पत्नी और तीन बच्चे नजर आ रहे हैं। लेकिन इन्हें नहीं पता था कि यह सेल्फी इनके लिए आखिरी सेल्फी साबित होगी और हवा में ही सब कुछ बिखर जाएगा। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी, मिनटों में ही वह मेहगनी नगर के रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग पर गिर पड़ी। विमान में केबिन क्रू सहित 242 यात्री सवार थे जिसमें एक व्यक्ति को छोड़ सभी की मौत की खबर आ रही है। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की भी मौत हो गयी। 


अब परिवार के साथ लिया गया सेल्फी सामने आया है। जिसे देखकर हर किसी के आंखें नम हो जाएगी। डॉ. कोमी व्यास बांसवाड़ा में डॉक्टर थीं। उदयपुर के पैसिफिक हॉस्पिटल में काम करती थी। कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट होने के लिए नौकरी छोड़ दी थी। कोमी व्यास के पति प्रतीक जोशी लंदन में छह साल पहले ही शिफ्ट हो गए थे। कोमी और उनके तीन बच्चे राजस्थान में रहते थे। इस बात पूरे परिवार को लंदन में शिफ्ट करने के लिए प्रतीक जोशी भारत आए हुए थे।


 वो पत्नी और बच्चों को एअर इंडिया की फ्लाइट से लंदन ले जा रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका अंतिम सफर होगा। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जब विमान टेकऑफ करने वाला था तब इन्होंने पूरे परिवार के साथ सेल्फी लिया था। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपडेट किया था। वह सेल्फी अब वायरल हो रहा है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग AI-171 प्लेन टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। इस बड़ी घटना में एक यात्री जिंदा बचा है जबकि बाकी सभी की मौत की बात सामने आ रही है। जिंदा बचे पैसेंजर का नाम रमेश विश्वास है, जो हादसे के वक्त विमान से ही कूद गया था जिससे वो घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 41 का इलाज चल रहा है। अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन हो गया है। वो 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 


अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने पहले कहा था कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया के विमान क्रैश होने के बाद किसी भी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। लेकिन फिर उन्होंने बताया कि इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन इसी फ्लाइट से जा रहे थे। विमान हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। 


यह पता लगाया जाएगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे और क्यों हुआ? यह जानकर बहुत दुख हुआ कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी विमान में थे। मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं और गहरे सदमे में हूं। वही अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेएस मलिक ने बताया कि मौत का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि विमान हादसे में 204 लोगों की मौत हो गई है, 41 लोगों का अभी इलाज अस्पताल में चल रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें