ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया तीन देशों का दौरा, जानिए.. सेना के एक्शन पर क्या बोले?

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की यात्रा रद्द कर दी है. पीएम मोदी 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे.

Operation Sindoor
तीन देशों की यात्रा स्थगित
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Operation Sindoor :  भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। सेना की इस कार्रवाई से पूरे देश के लोग खुश हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने तीन देशों का दौरा रद्द कर दिया है। पीएम मोदी नार्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे, जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है।


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय केबिनेट की बैठक हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री ने सेना की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व का दिन है। कैबिनेट में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों ने भी सेना की कार्रवाई की तारीफ की है।


प्रधानमंत्री ने देश के ताजा हालात को देखते हुए अपनी तीन देशों की यात्रा को रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री तीन यूरोपिय देशों में कई अहम द्विपक्षीय वार्ता और बैठकों में शामिल होने वाले थे। पीएम मोदी 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नॉर्डिक शिखर जाने वाले थे लेकिन अब उनका तीन देशों का दौरा रद्द हो गया है।


उधर, केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सभी दलों को इस ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कल यानी 8 मई को सुबह 11 बजे से सर्वदलीय बैठक शुरू होगी। इस बैठक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा पक्ष और विपक्ष के सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें