ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Gender Change: सहेली से शादी रचाने के लिए 15 लाख खर्च करके सविता से बन गई ललित सिंह, जेंडर बदलवाने के बाद आर्य समाज में की शादी

एक युवती सविता अपनी सहेली ममता से बेइंतहा प्यार करती थी। दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया जिसके बाद सविता ने 15 लाख रुपये खर्च करके अपना जेंडर चेंज करवाया। वह सविता से ललित सिंह बन गई। लिंग परिवर्तन के बाद सहेली के साथ आर्य समाज में शादी कर ली।

love story
सहेली से शादी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gender Change: राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली सविता 15 लाख रुपये खर्च करके महिला से पुरुष बन गयी। वो ममता नामक सहेली से बेइंतहा प्यार करती थी उसे अपनी पत्नी बनाना चाहती थी। 7 साल पहले से दोनों का यह प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी सविता ने अपने जीजा को दी थी और लिंग परिवर्तन करने की बात कही थी। जिसके बाद जीजा की मदद से उसने 15 लाख रुपये खर्च कर जेंडर चेंज करवा लिया। जेंडर बदलवाने के बाद आर्य समाज में उसने अपनी सहेली के साथ शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में मथुरा में जिन्दगी गुजार रहे थे लेकिन तभी पुलिस घर पर पहुंच गई।  


दरअसल सविता ने प्यार के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 लाख रुपए खर्च कर अपना जेंडर बदलवाया और सविता से वो ललित सिंह बन गई थी। लिंग परिवर्तन के बाद सहेली ममता के साथ आर्य समाज में शादी कर ली। उधर ममता के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मथुरा पहुंची जहां दोनों को पति-पत्नी के रूप में मथुरा में रह रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तब दोनों ने साथ रहने की सहमति दी तब जाकर दोनों को पुलिस ने छोड़ा।


बताया जाता है कि सविता के जीजा ने लिंग परिवर्तन के लिए इंदौर के एक अस्पताल के बारे में बताया था जहां उसने सर्जरी करायी। सविता ने 31 मई 2022 को हॉस्पिटल में जेंडर चेंज के लिए डॉक्टर से बातचीत की। करीब 10 महीनों में 3 बार की सर्जरी के बाद सविता लड़की से लड़का ललित सिंह बन गई। लिंग परिवर्तन कराने में करीब 15 लाख रुपये खर्च हुआ।


मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर की रहने वाली सविता 2017 में अपनी बहन के साथ जयपुर पढ़ने गई थी। सांगानेर में किराए पर रहते हुए उसकी दोस्ती पास में रहने वाली ममता से हुई थी। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गया यह किसी को पता नहीं चल सका। कोरोना काल के दौरान दोनों सहेलियाँ अलग रहीं लेकिन फोन पर संपर्क में रहीं। 2021 में फिर दोनों की मुलाकात हुई उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। सविता ममता को अपनी पत्नी बनाना चाहती थी इसलिए उसने जेंडर परिवर्तन कराने का फैसला लिया। 


सविता ने अपने डॉक्टर जीजा को ममता के बारे में बताया और जेंडर चेंज कहां करता है इसकी जानकारी ली। जीजा ने इंदौर के एक अस्पताल में उसे जाने को कहा।  31 मई 2022 को सविता ने अस्पताल में संपर्क किया और लगभग दस महीनों में तीन सर्जरी के बाद सविता से ललित सिंह बन गई। इस प्रक्रिया में करीब 15 लाख रुपये का खर्च आया। जेंडर परिवर्तन के बाद, ललित सिंह ने अपने दस्तावेज़ बदलवाए। 24 नवंबर 2024 को ललित सिंह और ममता ने जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी कर ली। शादी के बाद ललित सिंह अपने जीजा के साथ मथुरा चला गया और उनके मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर की नौकरी करने लगा।


इस बीच ममता के पिता उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे थे। ममता B.Ed. करने का बहाना बनाकर घर से निकली और अपना मोबाइल बंद कर दिया। परिजनों ने 15 जनवरी को सांगानेर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ममता के फोन की आखिरी लोकेशन मथुरा के महावन इलाके में पाई। जाँच में पता चला कि उसका संपर्क ललित सिंह के जीजा से है। पुलिस मथुरा पहुँची और पूरी कहानी सामने आई। पुलिस दोनों को जयपुर ले आई जहाँ उन्होंने साथ रहने की लिखित सहमति दी। बालिग होने के कारण, पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और वे फिर से मथुरा चले गए।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें