ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

कानपुर: बारात में नाच रही दूल्हे की घोड़ी ने मारी लात, 6 साल के बच्चे की हुई मौत

Kanpur News: कानपुर में एक 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। बारात में आई दूल्हे की घोड़ी ने बच्चे को लात मार दी। जिससे बच्चे की मौत हो गई।

Kanpur News
घोड़ी की दुलत्ती से बच्चे की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kanpur News: कानपुर में शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब बारात के दौरान घोड़ी द्वारा मारी गई दुलत्ती से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। घोड़ी द्वारा लात मारने के बाद  बच्चे का सिर चबूतरे से टकराया। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की है। बच्चे के परिवार वालों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और घोड़ी के मालिक को दोषी ठहराया।


दरअसल हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी सुरेंद्र चंद्र गुप्ता ई-रिक्शा चालक हैं। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उन्होंने बताया कि गली में रहने वाले विक्की वाजपेयी के बेटे शरद की शादी थी। बारात निकलने के दौरान महिलाएं दूल्हे को मंदिर लेकर गई थीं। उनके घर के बाहर घोड़ी भी खड़ी थी और कुछ लोग डांस कर रहे थे।


इसी दौरान घोड़ी वाले ने डंडी दिखाकर घोड़ी को नाचने का इशारा किया। तभी उसने दुलत्ती मार दी, जो पीछे खेल रहे उनके 6 साल के बेटे कृष्णा को लगी। जिसके बाद उसका सिर चबूतरे से टकरा गया। गंभीर हालत में फौरन बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। बाद में  इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें