ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

50 साल की महिला ने ईद से पहले 14वें बच्चे को दिया जन्म, सबसे बड़ा बेटा 22 साल का

50 साल की गुड़िया ने अस्पताल जाने के दौरान एम्बुलेंस में ही 14वें बच्चे को जन्म दे दिया। गुड़िया को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं क्योंकि बच्चों के डिलीवरी में एक-एक साल का अंतर भी नहीं है।

up news
14वें बच्चे का जन्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: ईद से पहले 50 साल की महिला गुड़िया ने 14वें बच्चे को एम्बुलेंस में जन्म दिया है। 14वें बच्चे के तौर पर लड़की हुई है। महिला के बड़े बेटे की उम्र 22 साल है। पिछले 22 साल में उसने 14 बच्चों को जन्म दिया। 


गुड़िया उत्तर प्रदेश की हापुड़ की रहने वाली है। उसके पति का नाम इमामुद्दीन है। गुड़िया और इमामुद्दीन 14वें बच्चे के जन्म से काफी खुश हैं। दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। रमजान के महीने में इमामुद्दीन की बेगम ने बेटी को जन्म दिया है। ईद से पहले 14वें बच्चे के रूप में बेटी के जन्म से घर में खुशी का माहौल है। वही लोग भी हैरान हैं। 


गुड़िया के सबसे बड़े बेटे भी बहन की जन्म से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वो 11 भाई-बहन है, तीन की मौत पहले हो चुकी है। 50 साल की गुड़िया कहती है कि उसने अभी तक 14 बच्चों को जन्म दिया है। 14वें बच्चे के रूप में बेबी गर्ल के जन्म से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इसी बात की चर्चा हो रही है। रमजान के महीने में गुड़िया ने बेटी को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हॉस्पिटल से घर आने पर परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। 14वें बच्चे के जन्म की खबर सुनने का बाद आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी लोग इमामुद्दीन के घर बेगम और बेटी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 


बताया जाता है कि यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा बजरंगपुरी निवासी इमामुद्दीन की 50 वर्षीय पत्नी गुड़िया को शुक्रवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे डिलीवरी के लिए पिलखुवा CHC ले जाया गया था। जहां हालत बिगड़ने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ जाने के दौरान रास्ते में ही एम्बुलेंस में गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दे दिया। गुड़िया को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं क्योंकि बच्चों के डिलीवरी में एक-एक साल का अंतर भी नहीं है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें