ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 की मौत, एक दर्जन लोग घायल

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये। मृतकों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है।

ACCIDENT
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gujarat Road Accident: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना सुरेंद्रनगर जिले में लिंबडी-राजकोट हाईवे की है जहां डंपर और मिनी ट्रैवलर की भीषण टक्कर हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को हॉस्पिटल भेजा जहां सभी का इलाज जारी है।  


बताया जाता है कि मोरवड गांव के पास पुल पर यह हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गयी। गाड़ियों की लंबी कतारे देखी जा रही है। भीषण जाम से लोग परेशान हैं।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसा करीब साढ़े चार बजे हुई है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का एक समूह ट्रैवलर पर सफर कर रहा था तभी वह डंपर से टकरा गया। पश्चिम बंगाल से आए सभी पर्यटक दीव और गिर जैसी जगहों की यात्रा कर लौट रहे थे। 


दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी फ्लाइट थी। लेकिन तभी दो दिन पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये। मृतकों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें