ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

चलती मिनी बस में आग लगने से 4 की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 8 यात्री झुलसे

चलती मिनी बस में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। चारों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

BIHAR
अगलगी में 4 की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ACCIDENT DEATH: महाराष्ट्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चलती बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की जान चली गयी है जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। घटना पिंपरी चिंचवड़ स्थित हिंजवड़ी फेज वन की है जहां से यह दुखद खबर सामने आई है। 


बताया जाता है कि मिनी बस में कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें 4 की मौत हो गयी है जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हो गये। ड्राइवर जब गाड़ी चला रहा था तब उसे गाड़ी के नीचे लगे आग का एहसास हुआ तब उसने लोगों को बस से जल्दी नीचे उतरने को कहा। जिसके बाद आगे बैठे लोग बस से उतरने लगे। लेकिन पीछे की सीट पर बैठे 4 लोग बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आने से चारों की मौत हो गयी। 


वही इस हादसे में घायल अन्य बस सवार को आनन-फानन में पास के रूबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से दो लोग 40 प्रतिशत तक जल चुके हैं। एक व्यक्ति 20 प्रतिशत जल चुका है, जबकि अन्य 5 लोग भी आग में झुलस कर घायल हो गये हैं। सभी का इलाज जारी है। चार पैसेंजर्स की तो बस में ही मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घायल 8 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि चलती बस में आग कैसे लगी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि शायद शॉर्ट सर्किट होने से यह घटना हुई होगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें