ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: इ जयचंदवा की पार्टी का है, पकड़ो इसको.. गयाजी की सभा में RJD का हरा गमछा देखकर भड़के तेज प्रताप यादव

Bihar Election 2025: गयाजी में जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेज प्रताप यादव वजीरगंज में जनसभा के दौरान हरे गमछे को देखकर भड़के। उन्होंने कहा कि यह जयचंदवा की पार्टी का है और इसे हटाया जाए। उन्होंने जनता को अपना असली घर बताया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: गयाजी में जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को वजीरगंज में जनसभा की। सभा के दौरान तेज प्रताप यादव मंच पर मौजूद हरे रंग के गमछे को लेकर भड़क गए और मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों को हरा गमछा लेकर पहुंचे युवक को वहां से हटाने को कह दिया।


दरअसल, बिहार में पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी दौरान जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव शुक्रवार को गया के वजीरगंज में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।


सभा को संबोधित करने के दौरान तेज प्रताप की नजर भीड़ में मौजूद एक हरा गमछा वाले शख्स पर पड़ी, जिसके बाद वह भड़क गए और कहा कि अभी एगो हरा पार्टी वाला आ गया है, जयचंदवा की पार्टी का है। ई गमछा हटाओ। तुम हटाओगे या पुलिस से हटवाए। यहां भगवान कृष्ण का गमछा पीला रंग का चलेगा।


तेज प्रताप ने मंच से आगे कहा कि पांच जयचंदों ने मिलकर हमें घर और संगठन से बाहर किया है। हम उन जयचंदों को सलाम करते हैं, जिन्होंने हमें बाहर करवाया। लेकिन हम जनता के बीच हैं और जनता ही हमारा असली घर है। बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव ने मनेर के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र को गुंडा-मवाली तक कह दिया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें