ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान के बाद शिवहर में NDA के नेताओं का महाजुटान, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार तेज

Bihar Election 2025: पहले चरण के सफल मतदान के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिवहर चुनावी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इस चरण में 18 जिलों की 101 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में लगभग 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो बिहार के विधानसभा चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इस रिकॉर्ड वोटिंग में ग्रामीण महिलाएं, युवा मतदाता और पहली बार वोट डालने वाले नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।


पहले चरण के सफल मतदान के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिवहर में चुनावी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।


शिवहर में आज केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कार्यक्रम पुरनहिया में होगा, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का प्रचार डोर-टू-डोर कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाहरणालय मैदान में चुनावी सभा करेंगे। यह जानकारी जदयू प्रत्याशी स्वेता गुप्ता के पति डॉ. वरुण कुमार ने दी।


पहले चरण में महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। विशेष रूप से जीविका दीदियों की सक्रियता और युवाओं की मतदान में भागीदारी ने राज्य की राजनीति में नए उत्साह का संचार किया है। इसके चलते आज शिवहर में होने वाला महाजुटान दोनों प्रमुख गठबंधनों महागठबंधन और एनडीए के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


चुनाव आयोग ने पहले चरण में पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पटना स्थित कंट्रोल रूम से राज्यभर के मतदान केंद्रों पर लाइव निगरानी रखी थी। 45,000 से अधिक बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की गई और किसी भी गड़बड़ी या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जिला एवं राज्यस्तरीय अधिकारियों ने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी बनाए रखी।


शिवहर में आज के कार्यक्रम में नेताओं की भागीदारी के साथ-साथ मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और राजनीतिक संदेश देने पर जोर रहेगा। राजनीतिक दलों की रणनीतियों और प्रचार गतिविधियों का असर आगामी चरणों के मतदान में देखने को मिलेगा।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें