ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: ‘लालू ने हेमा मालिनी के बजाए ओम पुरी की गाल की तरह सड़कें बनवाई’ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तंज

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू पर तंज कसा, कहा- हेमा मालिनी के गाल जैसी नहीं बल्कि ओमपुरी के गाल जैसी सड़कें बनाईं। बिहार को जंगलराज से बचाने और नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मंत्री महेश्वर हजारी के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने शासन में हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़क बनाने की बात करते थे लेकिन उनके गाल की तरह तो सड़क नही बनाई बल्कि ओमपुरी के गाल की तरह गढ़े वाली सड़क जरूर बना दी।


सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए एक बार फिर नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन कभी इस मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने लूटा उसके बाद कांग्रेसियों ने लूटा है। अब जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं तब इसका विकास शुरू हुआ है।


उन्होंने तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने बिहार में 15 सालों तक शासन किया इस दौरान महज बिहार में 94 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई लेकिन नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों के दौरान एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी है। राजद के सरकार में सिर्फ लोगों को लूटने का काम किया गया है।


इस कार्यक्रम को जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय महासचिव पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्षों के नीतीश का शासन के दौरान अब तक उन पर कोई दाग नहीं लगा वह बेदाग है। उन्होंने कहा के जंगल राज के लोग एक बार पुनः सत्ता में आकर जंगल राज वापस करना चाहते हैं। सभा को जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने भी संबोधित किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें