ब्रेकिंग
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जाननालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

RJD में आकर फंस गये राहुल शर्मा? जगदीश शर्मा के बेटे को घोसी से टिकट नहीं मिला, माले ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार

घोसी सीट पर महागठबंधन में बड़ा उलटफेर! राजद में शामिल हुए राहुल शर्मा को टिकट नहीं मिला, माले ने अपने विधायक रामबली सिंह को फिर से मैदान में उतार दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि राहुल और जगदीश शर्मा आगे क्या करेंगे?

RJD में आकर फंस गये राहुल शर्मा? जगदीश शर्मा के बेटे को घोसी से टिकट नहीं मिला, माले ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार की सियासत की एक और बड़ी खबर सामने आयी है. तीन दिन पहले राजद में शामिल होने वाले पूर्व विधायक राहुल शर्मा अपनी पारंपरिक सीट घोसी से महागठबंधन के उम्मीदवार नहीं होंगे. जहानाबाद जिले की घोसी सीट से फिलहाल भाकपा माले के विधायक हैं और माले ने अपने मौजूदा विधायक रामबली सिंह को फिर से मैदान में उतार दिया है.


माले ने नहीं छोड़ी सीट

बता दें कि 11 अक्टूबर को घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने राजद की सदस्यता ग्रहण की थी. राहुल शर्मा पूर्व सांसद और विधायक जगदीश शर्मा के बेटे हैं. इस परिवार का घोसी सीट पर करीब चार दशक तक कब्जा रहा है. राहुल शर्मा के राजद में शामिल होने के बाद ये माना जा रहा था कि वे घोसी सीट से आरजेडी के उम्मीदवार होंगे. चर्चा ये थी कि तेजस्वी यादव ने भाकपा माले को घोसी सीट छोड़ने के लिए मना लिया है.


लेकिन सारे अटकलों पर तब विराम लग गया जब माले ने घोसी से अपने विधायक रामबली सिंह को फिर से टिकट दे दिया. भाकपा माले की ओर से आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया गया है कि रामबली सिंह को फिर से घोसी से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने उन्हें अपना सिंबल भी दे दिया है.


क्या करेंगे राहुल शर्मा

अब सवाल ये है कि मगध क्षेत्र के सबसे कद्दावर भूमिहार नेता माने जाने वाले जगदीश शर्मा क्या करेंगे. घोसी सीट से उनके बेटे को आऱजेडी का टिकट नहीं मिला है. चर्चा ये है कि आरजेडी उन्हें जहानाबाद या गया जिले की किसी दूसरी सीट पर एडजस्ट करेगी. लेकिन क्या जगदीश शर्मा और उनके बेटे राहुल शर्मा अपनी खानदानी सीट को भूल जायेंगे. इस मसले पर जगदीश शर्मा या राहुल शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है.


बता दें कि राहुल शर्मा के राजद में शामिल होने के बाद जेडीयू में खलबली मच गयी थी. जेडीयू ने आनन फानन में पूर्व सांसद अरूण कुमार और उनके बेटे ऋतुराज को पार्टी में शामिल करा लिया था. अरूण कुमार एक महीने पहले ही जेडीयू में शामिल होने वाले थे. लेकिन सब कुछ तय होने के बाद ऐन वक्त पर जेडीयू ने अरूण कुमार को पार्टी में शामिल कराने से मना कर दिया था.


तीन दिन पहले जब राहुल शर्मा आरजेडी में शामिल हो गये तो बेचैनी में आये जेडीयू ने अगले ही दिन अरूण कुमार औऱ उनके बेटे को पार्टी में शामिल कराया. ये भी तय कर लिया गया कि अरूण कुमार के बेटे ऋतुराज को घोसी से पार्टी का टिकट दे दिया जाये. लेकिन अब सारा खेल ही बदल गया है.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें