ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली आवास पर रेड, कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात

delhi assembly election: 05 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के 6 दिन पहले दिल्ली स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत माल के आवास पर चुनाव आयोग की टीम तलाशी लेने पहु

election
सीएम के घर रेड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

delhi assembly election: 05 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के 6 दिन पहले दिल्ली स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत माल के आवास पर चुनाव आयोग की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। ऐसी खबर आ रही है कि चुनाव आयोग की टीम को अंदर जाने से रोका गया है।


टीम में शामिल रिटर्निंग अफसर ओपी पांडेय ने बताया कि हमें cVIGIL ऐप पर पैसे बांटने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद हम यहां फ्लाइंग स्कॉयर्ड टीम के साथ पहुंचे है लेकिन अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। हम यह अनुरोध कर रहे हैं कि हमें एक कैमरामैन के साथ घर के अंदर जाने दिया जाए। 


वही दिल्ली की सीएम अतिशी ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिनदहाड़े पैसे, जूते,चदर बांट रहे हैं वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे। 


जबकि पंजाब के CM भगवंत मान ने बताया कि प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन यह चुनाव आयोग को नहीं दिख रहा। वर्मा ट्वीट करके बताते हैं कि वे कहां पैसे बांटेंगे लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी होती है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और पंजाबियों को बदनाम कर  रही है, जो बहुत ही निंदनीय है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें