ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

Pm Modi in Bihar: PM मोदी के सामने CM नीतीश बार-बार हाथ जोड़कर क्या कह रहे थे, प्रधानमंत्री ने क्या जवाब दिया ? जानें....

नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, रोड-शो और भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद पीएम मोदी बिक्रमगंज पहुंचे। सभा के दौरान नीतीश कुमार ने folded hands के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा की।

PM Modi Bihar Visit  Narendra Modi Patna Rally  Modi Nitish Kumar Meeting  Bihar Development Projects  Patna Airport Terminal Inauguration  Modi Roadshow Bihar  Bikramganj Rally Modi  Nitish Kumar PM
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pm Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. 29 मई की शाम पीएम मोदी पटना पहुंचे,जहां पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. इसके बाद पटना में रोड-शो किया. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से रोड-शो कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की. दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी आज बिक्रमगंज पहुंचे, सभा स्थल तक प्रधानमंत्री खुली जीप पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ रहे. 

मंच पर पीएम मोदी की एक तरफ बिहार के राज्यपाल तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठे थे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जब सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़कर पीएम मोदी से कुछ कह रहे थे. नीतीश कुमार बार-बार पीएम की तरफ हाथ जोड़कर कुछ बात कह रहे थे. इस दौरान पीएम मोदी भी नीतीश कुमार के सामने मुस्कुराकर अपनी बात कह रहे थे. बातचीत से ऐसा लग रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे से जुड़े विकास की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे. बातचीत का भाव देखकर ऐसा लगा कि सीएम नीतीश के हाथ जोड़कर अपनी बात रखने का सम्मान करते हुए पीएम मोदी ने डिमांड को स्वीकर कर लिया. 

पीएण मोदी आज हजारो करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें पटना के हार्डिग पार्क में पांच टर्मिनल प्लेटफार्म,सोननगर -मोहम्मदगंज के बीच तीसरी नई लाइन का शिलान्यास और सासाराम-अनुग्रह नारायण रोड के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का शुभारंभ करना भी शामिल है

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें