ब्रेकिंग
वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशवैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक महज 30.23 फीसदी मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। गर्मी

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक महज 30.23 फीसदी मतदान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया (सु),  नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाता पंक्तियों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। 


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 30.23 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में दोपहर 1 बजे तक 33.99 फीसदी, गया में 1 बजे तक 30.40 प्रतिशत, नवादा में एक बजे तक 27.24 फीसदी और जमुई में 1 बजे तक 34.25 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर 1 बजे तक कुल टोटल वोट प्रतिशत 30.23 दर्ज किया गया है।


इससे पहले सुबह 11 बजे तक बिहार की चार सीटों पर 16.63 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 फीसदी, गया में 11 बजे तक 14.50 प्रतिशत, नवादा में 17.65 फीसदी और जमुई में 19.33 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक कुल टोटल वोट प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया था, जो अब बढ़कर 30.23 फीसदी, हालांकि वोटिंग की रफ्तार कम मानी जा रही है।


बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केंद्र पर लंबी कतार लगी है। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर हैं।


वहीं, गया में एनडीए से जीतन राम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच लड़ाई हैं। वहीं नवादा सीट से भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है वहीं सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदावर भी ताल ठोक रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें