ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Election 2025: चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के कांस्टेबल की मौत, सीने में तेज दर्द हुआ और चली गई जान

Bihar Election 2025: कैमूर के रामगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्नाटक पुलिस के कांस्टेबल राजकुमार को हार्ट अटैक आया, अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने शव को सम्मानपूर्वक कर्नाटक भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्नाटक पुलिस के कांस्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे रामगढ़ हाई स्कूल में चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात थे। इस घटना के बाद मृत जवान के साथ काम करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार, सुबह के समय राजकुमार को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उनके साथी जवानों ने उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल, रामगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि कांस्टेबल को हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत मौके पर ही हो गई। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिला प्रशासन ने मृतक के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके गृह राज्य कर्नाटक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें