ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

Bihar Election 2025: बिहार में RJD उम्मीदवार के घर छापेमारी, मतदाताओं को पैसे बांटने की मिली थी सूचना; समर्थकों का भारी विरोध

Bihar Election 2025: मोतिहारी में राजद उम्मीदवार देवा गुप्ता के घर छापेमारी से हड़कंप मच गया है. मतदाताओं को पैसे बांटने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. प्रशासन की टीम के पहुंचते ही समर्थकों ने विरोध जताया है.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोतिहारी में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। गुरुवार को मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार को सूचना मिली थी कि देवा गुप्ता के घर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसों का वितरण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार छतौनी थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार तथा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। 


जैसे ही प्रशासनिक टीम देवा गुप्ता के आवास पहुंची, मौके पर मौजूद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है और प्रशासन एक विशेष पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है।


वहीं, मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार ने मौके पर कहा कि वे सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और किसी राजनीतिक दबाव में नहीं हैं। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे कार्य में बाधा न डालें, लेकिन विरोध जारी रहा। स्थिति बिगड़ती देख मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।


इस घटना के बाद मोतिहारी का चुनावी माहौल और गरमाता नज़र आ रहा है। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता के पालन के लिए यह कदम उठाया गया।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें