ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

कल कटिहार में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, JDU उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनावी सभा; निशाने पर होंगे लालू-तेजस्वी और कांग्रेस

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद तमाम राजनीतिक दल अब दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। इसी कड़ी में रव

कल कटिहार में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, JDU उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनावी सभा; निशाने पर होंगे लालू-तेजस्वी और कांग्रेस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद तमाम राजनीतिक दल अब दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं, जहां कटिहार में में जेडीयू उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


दरअसल, आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में दूसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण की सभी पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। 


सीमांचल के वोट बैंक को साधने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अप्रैल को कटिहार दौरे पर आ रहे हैं। कटिहार के राजेन्द्र स्टेडियम में विशाल जनसभा को अमित शाह संबोधित करेंगे। कटिहार की सीट एनडीए की सहयोगी जेडीयू के पास है। इस सीट से जेडीयू के दुलालचंद गोस्वामी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। 


गृह मंत्री अमित शाह कटिहार लोकसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। अमित शाह का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:15 बजे कटिहार के बीएमपी ग्राउंड में लैंड करेगा। इसके बाद साढ़े 12 बजे राजेंद्र स्टेडियम पहंचेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें