ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: हल्का-हल्का लेने में कोई दिक्कत नहीं! जीतन राम मांझी की बहू की प्रचार गाड़ी से शराब की खेप बरामद

Bihar Election 2025: गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र में हम प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से 17 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हम प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कुल 17 कार्टून शराब जब्त कर वाहन को थाने ले आई। यह घटना रौना रेलवे गुमटी के पास हुई।


जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे दीपा मांझी के प्रचार वाहन के रूप में चल रही एक पिकअप गाड़ी की एक बाइक सवार से हल्की टक्कर हो गई। इस मामूली दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।


भीड़ के दौरान गाड़ी की जांच की गई, जिसमें प्लास्टिक से ढकी हुई अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। बताया गया कि इस वाहन पर एनडीए समर्थित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की हम प्रत्याशी दीपा मांझी के बैनर और पोस्टर लगे हुए थे और इसी वाहन में शराब की खेप ले जाई जा रही थी।


घटना की सूचना मिलते ही गुरारू थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि प्रचार वाहन से कुल 17 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में रखा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें