ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: ‘लालटेन में तेल नहीं और सीएम बनना कोई खेल नहीं’, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का RJD पर बड़ा हमला

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा में चुनावी सभा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालटेन में तेल नहीं है और सीएम बनना कोई खेल नहीं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सभी पार्टियों द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुजफ्फरपुर पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है।


दरअसल, एनडीए गठबंधन द्वारा मुजफ्फरपुर की कूदनी विधानसभा सीट पर एनडीए के भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के समर्थन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में हज़ारों की संख्या में भीड़ जुटी।


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इस बार अगर एनडीए की सरकार बनती है, तो बिहार में लगातार हो रहे विकास के कार्यों को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कटाक्ष किया और कहा कि लालटेन में तेल नहीं है और सीएम बनना कोई खेल नहीं है।


उन्होंने एक बार फिर से 'जंगलराज' वाली सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार की जनता अब फिर से जंगलराज की ओर नहीं जाएगी और इस बार सुशासन वाली सरकार को वोट देकर विजयी बनाएगी। इस सभा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता को माला पहनाकर जनता से उन्हें जीताने की अपील की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें