delhi political news: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती की गई है। पंजाब पुलिस के जवानों को उनकी सुरक्षा से हटा दिया गया है। केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस पंजाब में बुलाया गया है।
अब अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस नजर नहीं आएंगे। दिल्ली पुलिस ने इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस की सुरक्षा दी गयी है। जिसमें 60 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में हमेशा तैनात रहते हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वही आम आदमी पार्टी का प्रमुख होने की वजह से केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस की तैनाती की गयी थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया गया है।





