ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Delhi Election: रिजल्ट से पहले हलचल तेज, केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की बुलाई बैठक

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने बैठक बुलाई है। केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की अहम बैठक बुलाई है।

Delhi Election
केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की बुलाई बैठक
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब नतीजों का इंतजार है। कल यानि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आएंगे। दिल्ली चुनाव पर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी भी हो गई है। अब नतीजों से एक दिन पहले सियासी हलचल बढ़ गई है। अरविंद केजरीवाल ने आज आनन-फानन में एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के सभी 70 सीटों के आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों और विधायकों की है।


यह बैठक अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलायी गई है। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने सभी उम्मीदवारों को चाय पर बुलाया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद लगाकर बैठी है। यहां 2013 से आम आदमी पार्टी सत्ता में है। पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार बनाई। इसके कुछ समय बाद ही गठबंधन तोड़कर सरकार गिरा दी। 2015 में दोबारा चुनाव होने पर आम आदमी पार्टी पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आई और 2020 में भी ऐसा ही हुआ। अब केजरीवाल की उम्मीद तीसरी बार सरकार बनाने की है। हालांकि, इस बार चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी कांटे की टक्कर दी है।


आपको बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान पांच फरवरी को हुआ था। यहां पिछले दो विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। अधिकतर एग्जिट पोल में भी कहा गया है कि दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में वापसी करने जा रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को भी बहुमत दिया गया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें