ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के इस जिले में BJP के कई कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस, तमाशे के बाद SI पर भी लगे आरोप

Bihar News: नालंदा में 4 BJP कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। जिसके बाद उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार ने SI पर RJD समर्थक होने का आरोप लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि नियम टूटे तो कार्रवाई हुई..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हंगामा देखने को मिला है। यहां नगर निगम वार्ड 16 के बूथ संख्या 226 से 232 के पास चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि वे बूथ से महज 150 मीटर दूर वोटर स्लिप बांट रहे थे। बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को थाने ले गए, साथ ही वोटर लिस्ट व पर्चियां भी जब्त कर लीं।


इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और एसआई पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से वोटर स्लिप बांट रहे थे क्योंकि बीएलओ घर-घर नहीं पहुंचा पाया था। डॉ. सुनील ने एसआई रवि कुमार को आरजेडी समर्थक तक बताया और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन का भी कहना है कि SI ने दुर्व्यवहार किया है और धमकी दी है।


पुलिस का पक्ष साफ है। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक बूथ से 100 मीटर के दायरे में किसी तरह का प्रचार या पर्ची वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस बारे में बात करते हुए थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बतालाया है कि सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच के लिए टीम गई। पूछताछ चल रही है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।


यह घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। बीजेपी समर्थकों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। कार्यकर्ताओं से अभी पूछताछ हो रही है। अगर आचार संहिता उल्लंघन साबित हुआ तो मुकदमा दर्ज होगा। इधर डॉ. सुनील कुमार ने ऊपर तक शिकायत करने की बात कही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें