ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार चुनाव के बीच बढ़ी खेसारी की मुश्किलें, इस मामले में फंसे

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव के बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस, मीरा भायंदर नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भोजपुरी सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव नई मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके रो हाउस पर अवैध निर्माण को लेकर मीरा भायंदर महानगर पालिका ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस 3 नवंबर को भेजा गया और इसमें साफ निर्देश है कि अनधिकृत ढांचा तुरंत हटाया जाए।


नगर निगम के मुताबिक खेसारी के रो हाउस नंबर 1 और 2 में लोहे के एंगल और शेड से भूतल से लेकर दूसरी मंजिल तक अनुमति के बिना निर्माण किया गया है। स्वीकृत मानचित्र में बदलाव भी बिना इजाजत किए गए। प्रभाग अधिकारी स्वप्निल सावंत ने नोटिस में चेतावनी दी है कि समय सीमा में ढांचा नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण विभाग खुद तोड़ देगा और तोड़ने का पूरा खर्च खेसारी लाल यादव से वसूला जाएगा।


यह बंगला मीरा रोड के जुन्या पेट्रोल पंप के पास क्लासिक काउंटी और नताशा पार्क के पीछे है। खेसारी ने यहां कुछ साल पहले अपना हाईटेक स्टूडियो शुरू किया था। पिछले साल स्टूडियो का उद्घाटन धूमधाम से हुआ और यहीं से उनकी भोजपुरी फिल्में व एल्बम बनते हैं। फिलहाल खेसारी और परिवार छपरा में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं इसलिए घर पर सिर्फ केयरटेकर मौजूद था।


निगम का कहना है कि पूरे इलाके में अतिक्रमण जांच अभियान चल रहा है। इसी दौरान खेसारी का बंगला जांच में आया। अधिकारी इसे नियमित कार्रवाई बता रहे हैं। कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। लेकिन राजद कार्यकर्ता इसे साजिश मान रहे हैं। उनका आरोप है कि खेसारी की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी परेशान हैं इसलिए चुनाव के समय निशाना बनाया जा रहा है।


खेसारी अभी इस पर चुप हैं। माना जा रहा है कि वोटिंग के बाद ही जवाब देंगे। छपरा में उनके समर्थक कह रहे हैं कि यह मुद्दा प्रचार पर असर डालेगा लेकिन वोटरों का भरोसा नहीं डिगेगा। निगम ने साफ किया कि एक-दो दिन में कार्रवाई हो सकती है। खेसारी के लिए चुनावी मैदान के साथ कानूनी जंग भी बड़ी चुनौती बन गई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें