ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election Result 2025: उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा और आरजेडी उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर, जानिए.. किसका पलड़ा भारी?

Bihar Election Result 2025: सासाराम सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने आरजेडी उम्मीदवार सत्येन्द्र साह पर तीन हजार से अधिक वोटों की बढ़त बनाई, मुकाबला रोमांचक।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। रूझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं कई हाई प्रोफाइल सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी भी बढ़त बने हुए हैं। पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहीं उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने बढ़त बना लिया है।


दरअसल, एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव मैदान में हैं। शुरुआती रूझानों ने स्नेहलता कुशवाहा पिछड़ गई थीं लेकिन बाद में उन्होंने पूरी मजबूती के साथ बढ़त बनाई है। वह तीन हजार से अधिक वोट से पहले स्थान पर हैं।


स्नेहलता कुशवाहा को अबतक कुल 14834 वोट मिले हैं जबकि आरजेडी उम्मीदवार सत्येन्द्र साह को 11770 वोट मिले हैं। आरजेडी उम्मीदवार तीन हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं बसपा उम्मीदवार अशोक कुमार दो हजार से अधिक वोटों से तीसरे स्थान पर हैं।


वहीं जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार बिनय कुमार सिंह 13 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं उन्हें महज 1128 वोट मिले हैं। इस सीट से कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि छपरा विधानसभा की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें