ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: ‘यह मेरी आखिरी सभा, अब NDA के शपथ ग्रहण में आऊंगा’, बेतिया की चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले चंपारण में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा, “नहीं चाहिए कट्टा वाली सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।”

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कुड़िया कोठी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें कट्टा वाली सरकार नहीं चाहिए, हमें विकास वाली सरकार चाहिए।


उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह की यह धरती देश को दिशा देने वाली रही है। हमारी सरकार यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बना रही है, जबकि राजद और कांग्रेस वाले बच्चों को रंगदार बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने विकास को गति दी है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले जब राजद की सहयोगी पार्टी वाली सरकार थी, तब महंगाई चरम पर थी और गाना चलता था ‘महंगाई डायन खाए जा रे’। हमारी सरकार ने महंगाई को काबू में किया है। उस समय मोबाइल से बात करना महंगा था, अब बात करना और वीडियो कॉल भी सस्ता हुआ है। अगर कांग्रेस की सरकार रहती तो आज वीडियो कॉल से बात करना भी मुश्किल होता।


उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी देखी है क्योंकि मैं गरीबी में जिया हूं। विकास वहीं होता है जहां भ्रष्टाचार नहीं होता। राजद और कांग्रेस वाले सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानते हैं। राजद सबसे भ्रष्ट परिवार है, जो बिहार को बर्बादी की ओर ले गया।


महिलाओं को लेकर सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने मंच से अपील की कि सभी लोग अपना मोबाइल फोन निकालें और टॉर्च जलाएं। यह प्रकाश विकसित बिहार का रास्ता दिखा रहा है और लालटेन के अंधकार को कभी लौटने नहीं देगा।


उन्होंने कहा, कि यह मेरी चुनाव की आखिरी सभा है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि 11 तारीख को जब मतदान होगा और फिर जब गिनती होगी, तब मैं पटना में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में आऊंगा। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, जहां-जहां 11 को मतदान है, वहां के लोग रिकॉर्ड वोटिंग करें। नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें